महाराजा महाविद्यालय में शिक्षक तथा छात्रों के सम्मान में कार्यक्रम‘आयाम’ का आयोजन

  • Home
  • महाराजा महाविद्यालय में शिक्षक तथा छात्रों के सम्मान में कार्यक्रम‘आयाम’ का आयोजन
images
  • 17/10/2025
  • 1 min read
महाराजा महाविद्यालय में शिक्षक तथा छात्रों के सम्मान में कार्यक्रम‘आयाम’ का आयोजन

महाराजा महाविद्यालय में गत दिवस शिक्षक तथा छात्रों के सम्मान में कार्यक्रम आयाम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रशांत पुराणिक, प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय उज्जैन ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में विद्यार्थी जीवन स्वर्णिम काल होता हैं।क्योंकि, यही वह काल होता है जब एक विद्यार्थी अपने भावी जीवन से जुड़ी अनेक बातें सीखता है।यह ज्ञान, अनुशासन, और गुणों को सीखने का समय है, जो व्यक्ति को एक सफल और आदर्श नागरिक बनने के लिए तैयार करता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रतिष्ठा शर्मा विभागाध्यक्ष, शिक्षा संकाय, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय,उज्जैन ने की। उन्होंने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि-शिक्षकों द्वारा अपनाई गई नवीन शिक्षण पद्धतियाँ और नवाचार उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा विद्यार्थी की अंतर्निहित क्षमताओं तथा उसके व्यक्तित्त्व को विकसित करने वाली प्रक्रिया है। यही प्रक्रिया विद्यार्थी के जीवन को उन्नतिशील बनाती है।
इस अवसर पर महाविद्यालय की शोध पत्रिका महाराजा शोध संसार का विमोचन सम्मानित अतिथियों के द्वारा किया गया।
सर्वोत्तम अंक प्राप्त मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था के शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आइ.सी.आइ.सी.आइ.(ICICI) बैंक के श्री गजेंद्र मथाने और श्री ऋषभ जैन, श्री वीरेंद्र कुमार लड्डा अध्यक्ष, श्री अनिल मालू,सचिव, डॉ. चित्रांगद उपाध्याय, श्री शांतिलाल जैन सीईओ, श्री नरेंद्र कुमार लड्डा प्रशासनिक अधिकारी,उप.प्राचार्य डॉ. मिताली बजाज सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनुराधा सुपेकर प्राचार्य D.El.Ed विभाग एवं श्रीमती रंजना शिंदे ने किया आभार प्रदर्शन संस्था प्राचार्य डॉ. सुरेखा जैन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *